Punjab: AK 47 सहित हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, BSF ने 1 आरोपी किया गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 19 Jun, 2026 02:14 PM

huge cache of weapons including ak 47s

सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला

अजनाला: सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला के गांव हरड़ खुर्द के पास एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, बीती रात बीएसएफ को एक विशेष खुफिया सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर 117वीं बटालियन के जवानों ने थाना अजनाला, अमृतसर देहात के अंतर्गत गांव हरड़ खुर्द में सर्च ऑपरेशन चलाया। कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया। बरामद हथियारों में एक AK-47 राइफल, 25 पिस्तौल, 47 पिस्तौल मैगजीन, एक बुलेटप्रूफ जैकेट और 368 जिंदा कारतूस शामिल हैं। बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी फिलहाल 117वीं बटालियन की हिरासत में है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि इतने बड़े पैमाने पर हथियार किस उद्देश्य से इकट्ठे किए गए थे और इसके पीछे कौन-सा नेटवर्क सक्रिय है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान इस पूरे नेटवर्क से जुड़े और भी अहम खुलासे हो सकते हैं। वहीं, बीएसएफ ने सीमावर्ती क्षेत्र में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!