श्री गुरुग्रंथ साहिब जी का स्वरूप व बीड़ साहिब अग्नि भेंट

Edited By Vatika,Updated: 17 Jun, 2020 10:10 AM

fire in shri guru granth sahib

गुरुद्वारा साहिब पत्ती पति मिए की वडाला कलां में शार्ट सर्किट होने से श्री गुरुग्रंथ साहिब जी का स्वरूप व बीड़ साहिब अग्नि भेंट हो गई।

बाबा बकाला साहिब(अठौला/ राकेश): गुरुद्वारा साहिब पत्ती पति मिए की वडाला कलां में शार्ट सर्किट होने से श्री गुरुग्रंथ साहिब जी का स्वरूप व बीड़ साहिब अग्नि भेंट हो गई।  गुरुद्वारा के ग्रंथी सिमरनजीत सिंह के अनुसार वह रोजाना की तरह सुबह नित्तनेम करने के बाद घर चले गए। सुबह 8:30 बजे गुरुद्वारा में से धुआं निकलता देख गुरुद्वारा के प्रधान बलबीर सिंह को बताया।

जब उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा तो श्री गुरु ग्रंथ साहिब का स्वरूप और बीड़ साहिब पूरी तरह जल चुकी थी। इसके उपरांत सजिंद्र सिंह बाजवा मैनेजर 9वीं पातशाही और पुलिस को भी सूचना दी। थाना खिलचियां के प्रभारी सुखदेव सिंह ने पुलिस पार्टी सहित पहुंचकर सारी कार्रवाई अमल में लाई। गुरुद्वारा 9वीं पातशाही बाबा बकाला साहिब से श्री अकाल तख्त साहिब के हुक्मों पर हैडग्रंथी भाई भूपेंद्र सिंह और अन्य संगत ने  श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अग्नि भेंट स्वरूप को श्री गोइन्दवाल साहिब में पहुंचाया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!