Ludhiana: कबाड़ के गोदाम में लगी भयानक आग, दूर-दूर तक उठी लपटें
Edited By Kamini,Updated: 03 Jan, 2026 02:32 PM

सलेम टाबरी इलाके में स्थित पीरू बंदा में कबाड़ के गोदाम को अचानक आग लगने के कारण अफरा तफरी मच गई।
लुधियाना (गौतम) : सलेम टाबरी इलाके में स्थित पीरू बंदा में कबाड़ के गोदाम को अचानक आग लगने के कारण अफरा तफरी मच गई। पता चलते ही इलाके के लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए बचाव कार्य शुरू किया और फायर बिग्रेड विभाग को सूचित किया। मौके पर मौजूद लोगो ने बताया कि गोदाम की छत पर अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगी।
आस पास रिहायशी इलाका होने के कारण अफरा तफरी मच गई थी, लेकिन इलाके के लोगों ने कड़ी मुशक्कत करते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश की। समाचार लिखे जाने तक बचाव कार्य चल रहा था। समाचार लिखे जाने तक बचाव कार्य चल रहा था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here