वैष्णों माता के भवन में लगी भयंकर आग का मंजर इस श्रद्धालु ने किया बयान, देखे Video
Edited By Vatika,Updated: 08 Jun, 2021 06:18 PM

कटड़ा स्थित श्री माता वैष्णो देवी भवन से बड़ी खबर सामने आ रही है।
जालंधरः कटड़ा स्थित श्री माता वैष्णो देवी भवन से बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलवार को यहां भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शी जालंधर निवासी राजन शर्मा ने पंजाब केसरी को बताया कि जिस समय आग लगी वह भवन के पास ही थे। उन्होंने बताया कि यह आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है और जिस इमारत को लगी है वह प्राकृतिक गुफा के काफी करीब है। आग की भयंकर लपटों से इमारत पूरी तरह जलकर राख हो गई। वहीं पहाड़ी इलाका होने के कारण आग पर काबू पाने पर काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं श्राइन बोर्ड के अधिकारियों को तुरंत इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिग्रेड के जवानों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

फिलहाल किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है। हांलाकि माली तौर पर कितना नुकसान हुआ है उसकी जानकारी अभी श्राइन बोर्ड ने नहीं दी है। आपको बता दें कि कोरोना महामारी के कारण यात्रियों की भीड़ नहीं है लेकिन रोजाना दो से ढाई हजार यात्री भवन पहुंचकर माता के दर्शन कर रहे हैं।
Related Story

Ludhiana रेलवे स्टेशन के बाहर नशे का खौफनाक मंजर, 2 युवक बेसुध हालत में मिले, VIDEO वायरल

ज्वेलर्स की दुकान में घुसा कैंटर ट्रक, खौफनाक मंजर देख भड़के लोग, दी चेतावनी

नेशनल हाईवे पर बेकाबू होकर पलटा बजरी से भरा ट्रक, मंजर देख सहमे लोग

लुधियाना भीषण सड़क हादसा, 4 फीट ऊपर उछली युवती, खौफनाक मंजर देख दहला दिल

कार का टायर बदल रहे युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मंजर देख सन्न रह गए लोग

फिरोजपुर: फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग! दूर-दूर तक उठीं आग की लपटें... मची अफरा-तफरी

कलियुगी बेटे ने आग लगाकर फूंक दिया घर, धार्मिक ग्रंथ भी अग्नि भेंट

तूड़ी से भरे ट्रक में लगी भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, लोगों में दहशत का माहौल

जालंधर-अमृतसर हाईवे पर आग लगने से लगा लंबा जाम, जांच में जुटी पुलिस

वैष्णो देवी से लौट रहे परिवार के साथ खौफनाक हादसा, पलभर में उजड़ी खुशियां