Ludhiana में होजरी फैक्ट्री बनी आग का गोला, लाखों का माल जलकर राख

Edited By Vatika,Updated: 10 Nov, 2026 09:34 AM

fire at ludhiana

महानगर के न्यू सुभाष नगर इलाके में सोमवार की देर रात उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई,

लुधियाना, (राज): महानगर के न्यू सुभाष नगर इलाके में सोमवार की देर रात उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई, जब यहां एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि देखते ही देखते उसने पूरी तीन मंजिला इमारत को अपनी आगोश में ले लिया और आसमान में धुएं का गुबार छा गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग में हड़कंप मच गया।

तंग गलियों और आग की विभीषिका को देखते हुए एक के बाद एक करीब 20 से 22 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं। दमकल कर्मियों ने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत और जद्दोजहद के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय निवासियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहो रोड स्थित शनि देव मंदिर वाली गली में 'बीबीएम (BBM) होजरी' की तीन मंजिला इमारत स्थित है। सोमवार की रात अचानक फैक्ट्री की एक मंजिल से धुआं और लपटें निकलती देखी गईं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह भीषण अग्निकांड किसी अज्ञात पटाखे की चिंगारी गिरने के कारण हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि बाहर से आया कोई जलता हुआ पटाखा सीधे फैक्ट्री के अंदर जा गिरा। चूंकि फैक्ट्री के भीतर भारी मात्रा में स्कूल यूनिफॉर्म, धागा और कपड़ा रखा हुआ था, इसलिए इस ज्वलनशील कच्चे माल ने पल भर में आग पकड़ ली और कुछ ही मिनटों में पूरी तीन मंजिला इमारत आग के गोले में तब्दील हो गई।

फैक्ट्री घनी आबादी और रिहायशी इलाके में स्थित होने के कारण आसपास के लोगों में भारी दहशत फैल गई। आग की भयावह लपटों और तपिश को देखकर पड़ोसियों को डर सताने लगा कि कहीं आग उनके घरों को अपनी चपेट में न ले ले। लोग बदहवास होकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और गली में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें बेकाबू होती देख फौरन दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत हरकत में आईं। इलाका बेहद तंग होने के कारण दमकल वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की गंभीरता को देखते हुए शहर के अलग-अलग फायर स्टेशनों से लगातार 20 से 22 गाड़ियां बुलानी पड़ीं। दमकल कर्मियों ने चारों तरफ से पानी और केमिकल फोम की लगातार बौछारें कीं। करीब 3 घंटे चले सघन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आग को पूरी तरह बुझाया जा सका। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से आग आसपास के रिहायशी मकानों में नहीं फैल सकी, जिससे एक बड़ा जानलेवा हादसा टल गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!