Edited By Urmila,Updated: 15 Oct, 2022 02:29 PM

शहर में चोरी और लूट की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है।
जालंधर: शहर में चोरी और लूट की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस के मुस्तेद रहने पर भी वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसा ही एक मामला जालंधर स्थित गदईपुर से सामने आया है जहां कुछ रुपयों की खातिर लुटेरों ने एक प्रवासी मजदूर को अपना निशाना बनाया है।
जानकारी के अनुसार गत दिन गदईपुर के नजदीक 4 लुटेरों ने उसे घेरा डाल लिया और उससे मोबाइल देने के लिए कहा लेकिन उसके पास मोबाइल नहीं था। जेब में केवल 500 रुपए थे। चोरों ने वह भी छीनने की कोशिश की तो प्रवासी मजदूर ने उनका मुकाबला किया। 500 रुपए न देने पर लुटेरों ने मजदूर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। अपनी जान बचाते हुए जब प्रवासी मजदूर भागकर मार्कीट में पहुंचा तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां अखिलेश की इलाज दौरान मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान अखिलेश निवासी झारखंड के रूप में हुई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here