Edited By Kamini,Updated: 18 Apr, 2026 06:25 PM

पंजाब में कुत्तों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहा हैं। कभी आवारा कुत्तों तो कभी पाले हुए पिटबुल कुत्तों द्वारा लोगों को शिकार बनाया जा रहा है।
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): पंजाब में कुत्तों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहा हैं। कभी आवारा कुत्तों तो कभी पाले हुए पिटबुल कुत्तों द्वारा लोगों को शिकार बनाया जा रहा है। ऐसे ही मामला गुरदासपुर से सामने आया है।
मिजी जानकारीके अनुरा खरीददारी के लिए शहर आए बाप-बेटे पर एक पिटबुल कुत्ते ने अटैक कर दिया। गुरदासपुर के पास साधुचक्क गांव से शॉपिंग करने आया एक परिवार एक पुलिसवाले के पाले हुए पिटबुल कुत्ते का शिकार हो गया। पिटबुल ने पहले सोहन मसीह नाम के एक व्यक्ति को काटने की कोशिश की लेकिन वह किसी तरह बच निकला, फिर पिटबुल ने उसके बच्चे को घेर लिया और उसे बुरी तरह काट लिया। हालांकि उसके पिता ने बच्चे को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन पिटबुल ने बच्चे की पीठ के निचले हिस्से को बुरी तरह से नोच डाला।
घटना गुरदासपुर शहर के बहरामपुर रोड की है। बाद में आसपास के लोगों ने झाड़ू और डंडों से पीटकर बच्चे को बचाया, लेकिन फिर भी पिटबुल ने बच्चे की टांगे, जांघों पर दातों के काफी दांत लग गए। बच्चे के पिता पादरी सोहन मसीह ने मांग की है कि प्रशासन ऐसे खतरनाक कुत्तों को पालने वाले के खिलाफ कार्रवाई करे। वहीं, सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. राहुल ससोता ने बताया कि यहां एक बच्चे को भर्ती कराया गया है, जिसे कुत्ते ने बुरी तरह से नोचा है। बच्चे की कमर के नीचे कई गहरे घाव हैं। परिवार के मुताबिक, उसे पिटबुल कुत्ते ने काटा है। फिलहाल, बच्चा खतरे से बाहर है और उसका इलाज किया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here