Edited By Kalash,Updated: 28 May, 2026 05:45 PM

गुरदासपुर के कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां में बाठ मार्केट के पास एक कपड़े की दुकान में आधी रात के बाद रहस्यमयी हालात में आग लग गई
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर के कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां में बाठ मार्केट के पास एक कपड़े की दुकान में आधी रात के बाद रहस्यमयी हालात में आग लग गई, जिससे अंदर रखे कपड़े और दूसरा सामान जलकर खाक हो गया। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान के ऊपर ही एक मकान बना हुआ है जिसमें घर के बच्चों समेत 9 लोग सो रहे थे जिनकी जान बाल-बाल बच गई।
पहले परिवार और मोहल्ला वासियों ने इकट्ठा होकर आग को बुझाने की पूरी कोशिश की पर जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक दुकान पूरी तरह जल चुकी थी। बताया जा रहा है कि दुकान के ऊपर मकान में फंसी मां और छोटा बच्चा तीसरी मंजिल की छत पर फंस गए। जिन्हें फायर ब्रिगेड की गाड़ी द्वारा आग बुझाने के बाद सुरक्षित नीचे उतारा गया। वहीं हलका विधानसभा त्रिपतरजिंदर सिंह बाजवा घटना स्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने पीड़ित परिवार का दुख सांझा किया और उन्हें मदद का भरोसा दिलाया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here