किसानों का देशव्यापी चक्का जाम आज, हाईवे पर दिए जाएंगे धरने

Edited By Vatika,Updated: 05 Nov, 2020 11:05 AM

farmers protest today on highway from 12 to 4 pm

केंद्र सरकार के खेती कानूनों के खिलाफ देश की सभी किसान जत्थेबंदियों की तरफ से आज दोपहर 12 से 4 बजे तक चक्का जाम किया जाएगा।

चंडीगढ़: केंद्र सरकार के खेती कानूनों के खिलाफ देश की सभी किसान जत्थेबंदियों की तरफ से आज दोपहर 12 से 4 बजे तक चक्का जाम किया जाएगा। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां द्वारा पंजाब के 14 जिलों में 35 स्थानों पर भारी संख्या में हाईवे जाम किए जाएंगे और किसानों की तरफ से खेती कानूनों को रद्द करवाने की मांग की जाएगी।

देश भर की करीब 250 किसान जत्थेबंदियां मिलकर मोदी सरकार के खिलाफ संघर्ष का ऐलान करेंगी। किसान नेताओं ने दावा किया है कि गुरुवार को सब वर्गों के पंजाबियों की हिमायत से 35 हाईवे जाम किए जाएंगे। और 36 दिनों से 65 स्थानों पर चल रहे अनिश्चित समय के लिए धरने भी अन्य स्थानों पर जारी रहेंगे। उन्होंने पंजाब के समूह वर्गों सहित सभी किसानों -मजदूरों को इस सच्चे संघर्ष में परिवारों सहित कूदने का न्योता दिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!