Edited By Mohit,Updated: 01 Dec, 2020 10:10 PM

भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के ब्लाक रूड़का कलां के प्रधान नम्बरदार परगट सिंह सरहाली ने कहा..........
जालंधर (महेश): भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के ब्लाक रूड़का कलां के प्रधान नम्बरदार परगट सिंह सरहाली ने कहा है कि किसानों के दिल्ली में चल रहे संघर्ष को लेकर गांव-गांव जाकर किसानों को दिल्ली जाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है तां कि मोदी सरकार की धक्केशाही के खिलाफ किसानों की आवाज को बुलंद किया जा सके। उन्होंने आज भोडे सपराए (जमशेर) से किसानों की दो ट्रालियां दिल्ली के लिए रवाना कीं। इस मौके पर हरजोत सिंह जंडियाला, जरनैल सिंह, सुखविन्द्र सिंह सुक्खा पूर्व जिला परिषद मैम्बर भोडे सपराए, सुखदयाल सिंह कादियांवाली मुख्य रूप से मौजूद थे।
नमबरदार परगट सिंह सरहाली ने कहा कि दिल्ली जाने के लिए किसानों समेत मजदूरों तथा दुकानदारों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। उन्होेंने कहा कि हर रोज किसान बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंच रहे हैं। उन्होेंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा किसानों को दिल्ली कूच करने से रोकने सबंधी की गई सभी कोशिशें नाकाम रही हैं। किसानों के हक उन्हें दिलाने के लिए हर वर्ग के लोग उनका समर्थन कर रहे हैं, जिसके लिए राजेवाल यूनियन हमेशा उनकी अभारी रहेगी।