Famous इमीग्रेशन कंपनी का मालिक गिरफ्तार, जांच में हुआ होश उड़ा देने वाला खुलासा

Edited By Urmila,Updated: 06 Dec, 2024 10:57 AM

famous immigration company owner arrested

लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर उनसे ठगी करने के आरोप में पुलिस ने रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज साल्यूशंस कंपनी के मालिक सहित 6 आरोपियों के खिलाफ बनती अपराधिक धाराओं के तहत केस कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

मोहाली : लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर उनसे ठगी करने के आरोप में पुलिस ने रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज साल्यूशंस कंपनी के मालिक सहित 6 आरोपियों के खिलाफ बनती अपराधिक धाराओं के तहत केस कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरोह भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर उनसे बड़ी रकम ठग रहा था। सहायक पुलिस कप्तान सिटी-1 जयंती पुरी ने बताया कि थाना फेस-1, मोहाली में 3 दिसम्बर को 3 एफ.आई.आर. दर्ज की गई थी। मामले की जांच में पाया गया कि रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज साल्यूशंस के मालिक राकेश रखी और उनके 5 साथियों ने कई राज्यों के लोगों से करोड़ों रुपए ठगे हैं। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों पर पहले ही मोहाली, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में कई मामले दर्ज

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज साल्यूशंस के मालिक मोहाली निवासी राकेश रखी, चंडीगढ़ के इंदरजीत सिंह उर्फ लवी, जम्मू कश्मीर के रमनजीत सिंह, हिमाचल प्रदेश के गुरप्रीत सिंह, रोहित शर्मा और यू.पी. के प्रीतुष तिवारी के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के दौरान एक मर्सिडीज कार चंडीगढ़ नंबर बरामद की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों पर पहले मोहाली, चंडीगढ़, हरियाणा, और हिमाचल प्रदेश में कई मामले दर्ज हैं। सभी मामले धोखाधड़ी से संबंधित हैं। बता दें कि धोखाधड़ी के संबंध में मोहाली पुलिस के पास रूद्राक्ष इमीग्रेमशन कंपनी के खिलाफ 37 शिकायतों की जांच चल रही है पुलिस ने आरोपियों का रिमांड हासिल कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!