Gangster गोल्डी बराड़ की इस Post को लेकर पंजाब पुलिस का दावा , लोगों को दी ये हिदायत

Edited By Vatika,Updated: 27 Feb, 2023 04:42 PM

fake post gangster goldy brar

शल मीडिया पर कई तरह के झूठे दावे किए जा रहे है।

जालंधर (धवन): पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने वालों को आज कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी इसमें संलिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ पंजाब पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य के डी.जी.पी. गौरव यादव ने कहा कि पंजाब की शांति व सद्भावना को भंग नहीं होने दिया जाएगा।

पंजाब पुलिस ने आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाल कर कहा कि पंजाब की शांति व सद्भावना को खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर कई तरह के झूठे दावे किए जा रहे हैं। पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया पर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के एक पत्र का हवाला देते हुए उसे झूठा करार दिया है। इस पत्र में श्री गोइंदवाल साहिब जेल में हुई घटना को लेकर गोल्डी बराड़ का बयान था।  पंजाब पुलिस ने इस पत्र को झूठा व अफवाह  फैलाने वाला करार दिया है। पंजाब पुलिस ने राज्य के सभी लोगों को अफवाहें फैलाने वालों से दूर रहने की अपील करते  हुए कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किसी भी खबर को शेयर करने से पहले संबंधित  खबर की पुष्टि करना अनिवार्य है क्योंकि कई बार देखा गया है कि खबरें केवल अफवाहें फैलाने के उद्देश्य से डाली जाती हैं।

दूसरी ओर डी.जी.पी. गौरव यादव ने आज पुन: अमन-शांति को भंग करने के प्रयासों में जुटे शरारती तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब पुलिस ऐसे तत्वों के खिलाफ कोई रहम नहीं करेगी बल्कि उनके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जो अपराध व गैंगस्टर मुक्त पंजाब का स्वप्न देखा है उसे पूरा करने के लिए पंजाब पुलिस लगातार यत्नशील है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!