CIA स्टाफ के सैल की वीडियोग्राफी करता जाली पत्रकार गिरफ्तार

Edited By Tania pathak,Updated: 06 Dec, 2020 11:42 AM

fake journalist arrested for videography of cia staff cell

आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उसे माननीय अदालत के निर्देशों पर ज्यूडीशियल रिमांड में भेज दिया है।

अमृतसर (संजीव): सी.आई.ए. स्टाफ के सैल की वीडियोग्राफी कर रहे सुखजीत वर्मा निवासी बाजार हवेली जमांदार को थाना सी-डिवीजन की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उसे माननीय अदालत के निर्देशों पर ज्यूडीशियल रिमांड में भेज दिया है। 

कांस्टेबल राहुल दत्ता की शिकायत पर दर्ज किए गए मामले में उसका कहना है वह सैल के गेट पर संतरी की ड्यूटी कर रहा था, इतने में आरोपी उसके पास आया और सी.आई.ए. स्टाफ में जाने के लिए कहने लगा। जब उसने उसे कहा कि अधिकारियों की आज्ञा के बिना वह अंदर नहीं जा सकता। इसके बाद वह अपने आप को किसी न्यूज चैनल का पत्रकार बताने लगा और यह कह कर उसे धक्का दिया कि वह कौन होता है प्रैस रिपोर्टर को रोकने वाला। 

जब उसने उसे दोबारा रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने अपना मोबाइल निकाल वीडियोग्राफी शुरू कर दी। इतने में उसने पूरे मामले की जानकारी अपने सीनियर अधिकारियों को दी। आरोपी से रिकवर किए गए पहचान पत्र की अवधि 2017 में खत्म हो चुकी थी। जांच के बाद पता चला कि वह फर्जी पत्रकार बनकर सी.आई.ए. स्टाफ में जाने का प्रयास कर रहा था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!