‘हाईड्रोपोनिक’ गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पासपोर्ट रद्द

Edited By Urmila,Updated: 05 Jul, 2026 08:53 AM

mastermind behind hydroponic marijuana smuggling arrested

श्री गुरु रामदास इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर आए दिन डी.आर.आई. व कस्टम विभाग की तरफ से ‘हाईड्रोपोनिक’ गांजे की खेप पकड़ी जा रही थी।

अमृतसर (नीरज): श्री गुरु रामदास इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर आए दिन डी.आर.आई. व कस्टम विभाग की तरफ से ‘हाईड्रोपोनिक’ गांजे की खेप पकड़ी जा रही थी, लेकिन इसका मास्टरमाइंड कानूनी शिकंजे से बाहर था। एन.सी.बी. की टीम ने गांजा तस्करी के मास्टरमाइंड रिशभ आहूजा उर्फ ऋषि को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह थाईलैंड से दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा और विभाग के ट्रैप में फंस गया।

एन.सी.बी. ने अमृतसर की अदालत में पेश कर ऋषि का 4 दिन का रिमांड लिया है और जांच शुरू कर दी है। इस मामले में बी.एस.एफ. के साथ संयुक्त अभियान चलाने वाली ए.एन.टी.एफ. की टीम ने एन.सी.बी. को महत्वपूर्ण इनपुट दिए थे, जिसके चलते यह सफलता मिली।

एन.सी.बी. ने ऋषि का पासपोर्ट भी रद्द करवा दिया है ताकि वह दोबारा विदेश न भाग सके। इस मामले के एक अन्य मुख्य आरोपी साहिल को भी ‘हाईड्रोपोनिक’ गांजा तस्करी के मामले में थाईलैंड पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब तक इस मामले में 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!