टिकटॉक पर फर्जी आई.डी. बना युवती को सोशल मीडिया पर किया बदनाम

Edited By Vaneet,Updated: 09 Jan, 2020 01:26 PM

fake id on tik tok discredited the girl on social media

टिकटॉक पर फर्जी आई.डी. बनाकर युवती को सोशल मीडिया पर बदनाम करने के आरोप में थाना चाटीविंड की...

अमृतसर(संजीव): टिकटॉक पर फर्जी आई.डी. बनाकर युवती को सोशल मीडिया पर बदनाम करने के आरोप में थाना चाटीविंड की पुलिस ने प्रदीप सिंह निवासी सठियाला, करणप्रीत सिंह निवासी आदमपुर के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उक्त आरोपी प्रदीप सिंह ने उसका रिश्ता गुरमिन्द्र सिंह सराहना नगर पठानकोट के साथ तय करवाया था। जिसके बाद प्रदीप सिंह ने अपने इंग्लैंड के नंबर पर उसकी तस्वीरें वाट्सहएप पर मंगवाई और उनका गलत इस्तेमाल किया। आरोपी ने टिकटॉक पर भी उसकी फर्जी आई.डी.बनाई और उस पर कई वीडियो डाली। उसके साढ़ू उक्त आरोपी करणप्रीत सिंह ने उसे फोन पर ब्लैकमेल करने का भी प्रयास किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!