फर्जी एनकाऊंटर मामले में सजा काट रहे रिटायर्ड इंस्पेक्टर की हुई मौ'त

Edited By Urmila,Updated: 19 Nov, 2025 02:45 PM

fake encounter case

साल 1993 में हुए फर्जी एनकाऊंटर मामलों में उम्र कैद की सजा काट रहे रिटायर्ड इंस्पैक्टर सीता राम की बीती रात सरकारी राजिंदरा अस्पताल में मौत हो गई।

पटियाला (बलजिन्द्र) : साल 1993 में हुए फर्जी एनकाऊंटर मामलों में उम्र कैद की सजा काट रहे रिटायर्ड इंस्पैक्टर सीता राम की बीती रात सरकारी राजिंदरा अस्पताल में मौत हो गई। वह केंद्रीय जेल पटियाला में सजा काट रहा था। इंस्पैक्टर सीता राम को बीमारी की हालत में 2 दिन पहले सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

सीता राम की उम्र 80 साल की थी। सीता राम को सी.बी.आई. विशेष अदालत मोहाली ने 6 मार्च को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। कुछ समय पहले इस मामलो में एक अन्य दोषी सूबा सिंह की सनी की तरफ से हत्या कर दी गई थी। सीता राम को 1993 में फर्जी एनकाऊंटर के मामले में दोषी पाया। इस मामले की माननीय सुप्रीम कोर्ट ने साल 1995 में सी.बी.आई. जांच के आदेश दिए थे। 1997 में सी.बी.आई. ने इस मामले में केस दर्ज किया और साल 2000 में सी.बी.आई. ने तरनतारन के 11 पुलिस आधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। इस पर सुनवाई करते हुए इसी साल मार्च 2025 में रिटायर्ड इंस्पैक्टर सीता राम को उम्र कैद की सजा सुनाई थी और पिछले 9 महीने से जेल में बंद था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!