रंजिश: हथियारों सहित घर में घुस कर बुजुर्ग महिला को मारा धक्का, मौत

Edited By Vatika,Updated: 20 Sep, 2019 09:58 AM

entered into the house with weapons and hit the elderly woman

गांव कोट टोडरमल में पुरानी रंजिश के चलते हुए झगड़े में एक बुजुर्ग महिला की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है।

बटाला: गांव कोट टोडरमल में पुरानी रंजिश के चलते हुए झगड़े में एक बुजुर्ग महिला की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस संबंधी जानकारी देते हुए मलविन्द्र सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी कोट टोडरमल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मनप्रीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी मोहल्ला प्रताप नगर कादियां के साथ उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है।

गत रात्रि वह अपने एक दोस्त हरिन्द्र सिंह पुत्र गुरनाम सिंह और 4-5 अज्ञात साथियों सहित उनके घर के दरवाजे के बाहर गाली-गलौच करने लगा और तेजधार हथियारों सहित हमारे घर में दाखिल हो गए। उनको मेरी माता कैलाश कौर पत्नी सुरजीत सिंह ने रोकने की कोशिश की पर उन्होंने मेरी माता को धक्का मार कर नीचे गिरा दिया जिससे मेरी माता बेहोश हो गई जिसको हम निजी अस्पताल लेकर गए जहां उसकी मौत हो गई।

मामले की जांच जारी : ए.एस.आई.
इस संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया है। ए.एस.आई. मोहन सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला में भेज दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!