लुधियाना में बेकरी मालिक पर  Firing करने वालों का Encounter, भारी पुलिस तैनात

Edited By Kalash,Updated: 29 Aug, 2024 01:35 PM

encounter in case of firing bakery owners in ludhiana

राजगुरु नगर सिंधी बेकरी के मालिक पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को मोगा पुलिस ने एनकाउंटर के बाद काबू कर लिया है।

लुधियाना (राज): राजगुरु नगर सिंधी बेकरी के मालिक पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को मोगा पुलिस ने एनकाउंटर के बाद काबू कर लिया है। पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें एक बदमाश को गोली भी लगी है। उसे गंभीर हालत में मोगा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी का नाम जगमीत सिंह और विकास कुमार बताया जा रहा है। आरोपियों से 32 बोर का पिस्टल भी बरामद हुआ है। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

सूत्रों के अनुसार उक्त आरोपियों द्वारा एन.आर.आई. की कोठी पर गोलियां भी चलाई गई थी। इसके अलावा उक्त गैंगस्टरों द्वारा मोगा में जन्माष्टमी वाली शाम मोगा में एक कपड़े की दुकान पर भी गोलियां चलाई गई थी। मोगा पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पता लगा है कि जल्द ही लुधियाना पुलिस आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!