पंजाब में फिर होंगे चुनाव!, जारी हुआ नोटिफिकेशन

Edited By Urmila,Updated: 17 Jan, 2025 03:21 PM

elections will be held again in punjab  notification issued

पंजाब में जल्द ही एक और उपचुनाव होने जा रहा है। पंजाब विधानसभा ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दी है।

पंजाब डेस्क: पंजाब में जल्द ही एक और उपचुनाव होने जा रहा है। पंजाब विधानसभा ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दी है। लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से 10 जुलाई से पहले 6 महीने के भीतर विधानसभा के लिए दोबारा चुनाव कराने की नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है।

आपको बता दें कि लुधियाना पश्चिम विधानसभा से मौजूदा आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी का निधन हो गया था, जिसके बाद 11 जनवरी से यह विधानसभा सीट खाली है। पंजाब विधानसभा ने लुधियाना पश्चिम सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई है। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। साथ ही चुनाव आयोग को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।

इसके बाद चुनाव आयोग जल्द ही उपचुनाव कराएगा। सरकार बनने के बाद छठी सीट के लिए चुनाव होंगे। इससे पहले पार्टी ने जालंधर सीट जीती थी। इसके बाद पार्टी के उम्मीदवार गिद्दड़बाहा, होशियारपुर और डेरा बाबा नानक सीटों पर जीतने में सफल रहे।

punjab election

विधायक गोगी की 10 जनवरी की रात को  हो गई थी मौत 

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक गुरप्रीत गोगी (57) की पिछले शुक्रवार को गोली लगने से मौत हो गई थी। यह घटना उस समय घटी जब वह अपना रिवाल्वर साफ कर रहे थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!