रेल मंत्रालय ने पंजाब में केवल मालगाड़ियां चलाने के सुझाव को किया खारिज

Edited By Vatika,Updated: 07 Nov, 2020 03:11 PM

ejected the suggestion of driving goods trains

भारतीय रेलवे ने पंजाब में राजनीतिक नेतृत्व एवं आंदोलनकारियों की ओर से मिल रहे केवल मालगाड़ियों के परिचालन के सुझावों को

नई दिल्लीः भारतीय रेलवे ने पंजाब में राजनीतिक नेतृत्व एवं आंदोलनकारियों की ओर से मिल रहे केवल मालगाड़ियों के परिचालन के सुझावों को आज खारिज कर दिया और कहा कि ऐसे सुझावों से सुरक्षित रेल परिचालन का कोई आश्वासन नहीं मिलता है और लोको पायलट एवं गार्ड गाड़ी चलाने को तैयार नहीं है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विनोद कुमार यादव ने आज यहां संवाददाताओं को पंजाब की ताजा स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए यह कहा कि कोई ये सुझाव दे कि अमुक लाइन से मालगाड़ी चलाएं और यात्री गाड़ी नहीं चलाए तो रेलवे के लिए ऐसे सुझावों को मानना संभव नहीं है।

रेल पटरियों को सुरक्षित रेल परिचालन के लिए उपलब्ध होना चाहिए।  उन्होंने कहा कि रेल मंत्री, स्वयं वह और रेल सुरक्षा बल के महानिदेशक ने लगातार पंजाब के लोगों को रेल सेवाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध कर रहे हैं। लेकिन पंजाब के राजनीतिक नेतृत्व की ओर से तथा आंदोलनकारियों से लगातार ऐसे संदेश मिल रहे हैं कि रेलवे केवल मालगाड़ियां को चलाये। यदि यात्री गाड़ियां चलाई गई तो आंदोलनकारी पटरियों पर फिर से आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि रेलवे ने 22 अक्टूबर को ऐसे प्रयोग करके देख लिए हैं। रेलकर्मियों को अब ऐसे संदेशों पर विश्वास नहीं है। रेलवे को पूर्ण सिक्योरिटी क्लीयरेंस चाहिए।  यादव ने बताया कि बीते एक महीने से यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों का आवागमन बंद है। इस वजह से त्योहारी सीजन दीपावली और छठ पूजा में घर जाने वालों को मुश्किलें आ रही हैं। सामान और माल की ढुलाई रूकी हुई हैं। ताजा हाल यह है कि 22 रेलवे स्टेशनों पर आंदोलनकारी स्टेशन परिसर में मौजूद हैं और एक स्टेशन पर प्लेटफॉर्म पर काबिज हैं।

ऐसी स्थिति में रेलकर्मी सुरक्षित रेल परिचालन को लेकर कतई आश्वस्त नहीं हैं। जब तक 100 प्रतिशत रेल पटरी और स्टेशनों से अवरोध नहीं हटता और सिक्युरिटी क्लीयरेंस नहीं मिलता, तक तब सुरक्षा और संरक्षा के लिहाज से ट्रेनों को चलाना सुरक्षित नहीं है।  यादव ने कहा कि पंजाब सरकार से लगातार अनुरोध किया जा रहा है कि वह पटरियों को सुरक्षित रेल परिचालन के लिए खाली कराए। उन्होंने कहा कि उनकी राज्य के मुख्य सचिव से बातचीत हुई है। रेलवे के सुरक्षा आयुक्त ने पंजाब के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) और अपर पुलिस महानिदेशक (जीआरपी) से बातचीत की है। उन्होंने कहा कि त्योहार करीब आ रहे हैं। रेलवे ने यात्रियों की आवाजाही के लिए भी विशेष गाड़ियों के परिचालन की योजना बनाई है। पंजाब से भी दीवाली एवं छठ के पर्व पर विशेष गाड़ियां चलनीं हैं। यात्री ट्रेनों में 120 दिनों की बुकिंग सुविधा होती है, लेकिन रोजाना यह ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही पंजाब की रेल पटरियों और स्टेशनों से अवरोध हटेगा और रेल परिचालन शुरू होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!