Edited By Kamini,Updated: 11 May, 2026 05:05 PM

बठिंडा व आसपास के इलाके में दोपहर बाद चली धूल भरी हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया।
बठिंडा (परमिंद्र): बठिंडा व आसपास के इलाके में दोपहर बाद चली धूल भरी हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। हवाओं के कारण बिजली व संचार व्यवस्था भी गड़बड़ा गई जिससे भी आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बेशक धूल मिट्टी वाली आंधी ने लोगों को परेशान किया लेकिन इससे तापमान में गिरावट देखने को मिली व लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए थे व जिले में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई जिस कारण सुबह मौसम सुहावना रहा। लेकिन दोपहर को फिर से गर्मी ने प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया जिससे दोपहर बाद तेज धूली भरी हवाएं चलने के बाद कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 1-2 दिनों के दौरान आसमान पर कुछ बादल छाए रह सकते हैं व धूल भरी तेज हवाएं चल सकती हैं।
विभाग की ओर से 12 मई को ओरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। विभाग के अनुसार उक्त दिन 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं व कहीं कहीं हल्की बारिश के भी आसार हैं। तेज हवाओं के चलते तापमान में कुछ गिरावट दर्ज हुई जिस कारण लोगों को बढ़ रही गर्मी से कुछ राहत मिली।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here