नशेड़ियों ने 15 साल के बच्चे को डाल लिया घेरा और फिर...

Edited By Urmila,Updated: 15 Jul, 2024 01:15 PM

drunk people surrounded a 15 year old boy and then

बरनाला में नशेड़ियों ने एक 15 वर्षीय लड़के को घेरकर पीटा और उससे पैसे छीन लिए।

बरनाला: बरनाला में नशेड़ियों ने एक 15 वर्षीय लड़के को घेरकर पीटा और उससे पैसे छीन लिए। इसके साथ ही उन्होंने बच्चे के बाल भी काट दिए। इस घटना के बाद बच्चे को सिविल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

इस मौके पर पीड़ित के माता-पिता ने बताया कि उनका बेटा बाजार से टी-शर्ट खरीदने गया था। जब वह टी-शर्ट लेकर घर लौट रहा था तो रेलवे के सेखा फाटक के पास चार-पांच नशेड़ी युवकों ने उसे घेर लिया। उन्होंने बच्चे से 400-500 रुपये भी ले लिये। उनके बच्चे को पीटा गया और उसके बाल भी काट दिये गये। अभिभावकों की मांग है कि बच्चे को पीटने वाले इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस संबंध में पुलिस के जांच अधिकारी सुखपाल सिंह ने बताया कि उन्हें सिविल अस्पताल से बच्चे की पिटाई के संबंध में रिपोर्ट मिली है। इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है और उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!