कैदी से मिलने आए युवक के गुप्तांग से निकली नशीली गोलियां, मामला दर्ज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Aug, 2017 11:52 AM

drugs pills recovered from the underwear of the visitor

ताजपुर रोड स्थित सैंट्रल जेल में बंद एक हवालाती को नशीली गोलियां पर बीडिय़ों का बंडल देने आए एक मुलाकाती को डॉग स्क्वायड कर्मी ने परिसर में ही तलाशी के दौरान पकड़ लिया।

लुधियाना (स्याल): ताजपुर रोड स्थित सैंट्रल जेल में बंद एक हवालाती को नशीली गोलियां पर बीडिय़ों का बंडल देने आए एक मुलाकाती को डॉग स्क्वायड कर्मी ने परिसर में ही तलाशी के दौरान पकड़ लिया। परिसर में स्थापित चैकिंग पोस्ट पर डॉग स्क्वायड कर्मी हरपाल सिंह ने मुलाकाती की तलाशी ली तो उसके अंडरवियर से एक प्लास्टिक का लिफाफा निकला, जिसमें 200 नशीली गोलियां व बीड़ी का बंडल था।

मुलाकाती इंद्रजीत सिंह ने बताया कि यह सामान वह हवालाती सन्नी कुमार को देने वाला था। सन्नी इरादत्न हत्या के आरोप में जेल में बंद है। जेल के सहायक सुपरिंटैंडैंट शिव कुमार ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और साथ ही उसका रिकार्ड चैक किया जा रहा है। आरोपी इंद्रजीत सिंह के खिलाफ मामला पुलिस को भेज दिया गया है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!