कोरोना कारण भारतीय सेना के जवान की बेकदरी, अंतिम विदाई पर नहीं पहुंचा कोई अधिकारी

Edited By Vatika,Updated: 09 Apr, 2021 01:27 PM

disrespect of the indian army soldier due to covid

उन्होंने मृतक जवान की पत्नी के लिए सरकारी नौकरी की मांग की है।

बरनाला (पुनीत मान): बरनाला के रहने वाले भारतीय सेना के जवान जगदीप सिंह की कोरोना के साथ इलाज दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक का जालंधर में इलाज चल रहा था, जहां उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। लेकिन जवान की मौत पर उसे सरकार तो क्या प्रशासन की तरफ से भी कोई अधिकारी नहीं आया, जिसे  लेकर परिजनों ने रोष व्यक्त किया। उन्होंने मृतक जवान की पत्नी के लिए सरकारी नौकरी की मांग की है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि जगदीप सिंह 2016 में कारगिल के स्याचिन इलाके में बर्फ में गंभीर रूप में घायल हुआ था। वह चार सालों से बीमारी से जूझ रहा था। आज उसने इस संसार को अलविदा कह दिया। परन्तु बहुत ही शर्म वाली बात है कि जवान के अंतिम संस्कार के मौके पर न तो ज़िला प्रशासन का कोई अधिकारी मौजूद था और न ही उसे सलामी दी गई। इस मौके पर सिर्फ़ जगदीप की रेजीमेंट के जवानों ने मृतक को श्रद्धांजलि दी।
PunjabKesari
ज़िला प्रशासन और सरकार की तरफ से किए गए ऐसे व्यवहार पर फ़ौजी जवान के परिवार और रिश्तेदारों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। मृतक फ़ौजी जवान के पिता रिटायर फ़ौजी नछत्तर सिंह ने सरकार और भारतीय सेना पर उसके बेटे का सही इलाज न करवाने का आरोप लगाया है। परिवार ने मांग की है कि मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!