पूर्व सरपंच का घिनौना कारनामा, गांव की महिला से बनाए अवैध संबंध और फिर...

Edited By Radhika Salwan,Updated: 24 Jun, 2024 07:48 PM

disgusting act of former sarpanch made illegal relations

थाना बाघा पुराना के अधीन आते गांव कोटला रायका निवासी एक व्यक्ति द्वारा गांव के पूर्व सरपंच पर उसकी पत्नी के साथ कथित अवैध संबंध का आरोप लगाया है।

मोगा: थाना बाघा पुराना के अधीन आते गांव कोटला रायका निवासी एक व्यक्ति द्वारा गांव के पूर्व सरपंच पर उसकी पत्नी के साथ कथित अवैध संबंध का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा पूर्व सरपंच हरमंदर सिंह मंदर और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

इस मामले की जांच सहायक थानेदार गुरनैब सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता का आरोप है कि पूर्व सरपंच का उसकी पत्नी के साथ कथित अवैध संबंध था। उसने उन्हें कई बार रोका लेकिन उन्होंने उसकी एक न सुनी और पीड़ित से द्वेष रखने लगा।

इसी रंजिश के चलते पूर्व सरपंच व उसके दो अज्ञात साथियों ने कथित मिलीभगत से उस पर हमला कर घायल कर दिया, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जांच अधिकारी ने बताया कि वे मामले की जांच कर सच्चाई का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। कथित दोषियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!