Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Apr, 2026 05:25 PM

डिप्टी कमिश्नर (डीसी) वरजीत वालिया ने आज जनगणना-2027 के तहत जिले में स्व-गणना (Self-Enumeration) प्रक्रिया की शुरुआत की, जो 14 मई तक जारी रहेगी। डिप्टी कमिश्नर ने स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज की।
जालंधर : डिप्टी कमिश्नर (डीसी) वरजीत वालिया ने आज जनगणना-2027 के तहत जिले में स्व-गणना (Self-Enumeration) प्रक्रिया की शुरुआत की, जो 14 मई तक जारी रहेगी। डिप्टी कमिश्नर ने स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज की।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि स्व-गणना एक ऐसी सुविधा है, जिसके तहत नागरिक सरकारी पोर्टल पर अपनी जानकारी खुद दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए नागरिकों को आधिकारिक जनगणना पोर्टल (se.census.gov.in) पर जाना होगा। उन्हें अपने मोबाइल नंबर और बुनियादी जानकारी के साथ लॉगिन करना होगा। इसके बाद पोर्टल पर मांगी गई जानकारी भरनी होगी। फॉर्म सफलतापूर्वक जमा होने के बाद पोर्टल एक ‘सेल्फ-एन्यूमरेशन आईडी’ (SE ID) जारी करेगा। जब जनगणना अधिकारी घर आएगा, तो नागरिक को केवल यह आईडी दिखानी होगी। इससे जानकारी की पुष्टि हो जाएगी और दोबारा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
डिप्टी कमिश्नर ने जिले के निवासियों से स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर और नगर निगम की संयुक्त आयुक्त सुमनदीप कौर भी उपस्थित थीं।