अमृतसर में डिलीवरी बॉय की बेरहमी से हत्या, बेसमेंट से मिला शव

Edited By Kalash,Updated: 30 Mar, 2026 04:34 PM

delivery boy murder

अमृतसर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

पंजाब डेस्क : अमृतसर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार यहां के रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक में बिल्डिंग के बेसमेंट से एक युवक का शव मिला। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या की गई है। मृतक की पहचान अरविंदर सिंह उर्फ बबलू (28) के रूप में हुई है। अरविंदर सिंह खाने की डिलीवरी का काम करता था।

जानकारी के अनुसार अरविंदर 27 मार्च की शाम घर से ड्यूटी के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसे कई बार संपर्क करने की कोशिश की और शहर में तलाश भी की, मगर कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिवार को पुलिस द्वारा शव मिलने की सूचना दी गई। 

मृतक के पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके बेटे के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान थे। उन्होंने कहा कि उनके बेटे के पास मौजूद सामान चोरी नहीं हुआ है तो ये लूट का मामला नहीं हो सकता। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसे लेकर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!