बेटे की मौत के बाद IAS पोपली की पत्नी का आरोप - बेटे का हुआ मर्डर, जाऊंगी अदालत

Edited By Kalash,Updated: 25 Jun, 2022 04:36 PM

death of the son of ias popli

भ्रष्टाचार के मामले में फंसे आई.ए.एस. संजय पोपली के बेटे कार्तिक की आज गोली लगने से मौत हो गई

चंडीगढ़ : भ्रष्टाचार के मामले में फंसे आई.ए.एस. संजय पोपली के बेटे कार्तिक की आज गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद संजय पोपली की पत्नी ने विजिलेंस पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि विजिलेंस ने उनके 27 साल के बेटे की गोली मार कर हत्या की है। उन्होंने मान सरकार पर आरोप लगते हुए कहा कि उनके परिवार को झूठे आरोपों में फंसाया गया है जिसके चलते उनका पूरा परिवार तबाह हो गया। उन्होंने कहा कि विजिलेंस द्वारा उनके बेटे कार्तिक पोपली को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। 

इस दौरान विजिलेंस का कहना है कि कहा जा रहा है कि कार्तिक ने खुद को गोली मार आत्महत्या की है। उनकी मां ने मीडिया को दिए बयान में बताया कि उनके बेटे को विजिलेंस ने उनके इकलौते बेटे को गोली मारी है क्योकि वह संजय पोपली और उनके बेटे पर झूठी रिकवरी करने और झूठे गुनाहों को कबूल करने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवंत मान भी उनके बेटे की हत्या में जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाए कि मान सरकार झूठी और भ्रष्ट है। जो अधिकारी सी एम मान को महीना देते हैं उनपर कोई कार्यवाही नहीं होती। 

इसके साथ ही उन्होंने विजिलेंस के खिलाफ कार्यवही की मांग की है। इस दौरान परिवार द्वारा विजिलेंस पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास विजिलेंस के खिलाफ पुख्ता सबूत थे पर विजिलेंस ने उन सबूतों को तबाह कर दिया। उन्होंने कहा कि विजिलेंस पर एंटी करप्शन मुहिम के कारण दवाब डाला गया जिसके चलते उन्होंने संजय पोपली को जबरदस्ती इस मामले में फंसाया हैं। परिवार ने कहा कि रिकवरी करने आई विजिलेंस की टीम ने संजय पोपली और उनके अन्य पारिवारिक सदस्यों के नीचे रखा जबकि उनके बेटे कार्तिक को ऊपर दूसरी मंजिल पर ले जाया गया और उसपर गोली चला दी गई। कार्तिक की मां ने कहा कि विजिलेंस अधिकारियों और पंजाब सरकार को अदालत लेकर जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह अपने हाथों पर लगे बेटे के खून को तब तक नहीं धोएंगी जब तक वह आरोपी पुलिस अफसरों की वर्दी नहीं उतरवा देती।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!