साइकिल पर जा रहे मां-बेटे के साथ दर्दनाक हादसा, पता नहीं था यूं खींच ले जाएगी मौ'त

Edited By Urmila,Updated: 05 Aug, 2026 12:59 PM

tragic accident involving a mother and son on a bicycle

गांव वारपाल से तलवंडी नेपाला की ओर साइकिल पर जा रहे मां बेटे की सड़क हादसे में मौ/त हो गई है।

फिरोजपुर (कुमार) : गांव वारपाल से तलवंडी नेपाला की ओर साइकिल पर जा रहे मां बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई है और इस हादसे को लेकर थाना मक्खू की पुलिस ने लापरवाही और तेज रफ्तार के साथ घोड़ा ट्राला चलाने वाले अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है और पुलिस ने घोड़ा ट्राला नंबर पीबी 03 एम 9919 को अपने कब्जे में ले लिया है।

यह जानकारी देते हुए एएसआई राम सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता मुद्दई बेअंत सिंह पुत्र तरसेम सिंह वासी गांव वरपाल ने पुलिस को दिए बयानों में बताया है कि 4 अगस्त को करीब 1:30 बजे उसका भाई कुलवंत सिंह अपने साइकिल पर सवार होकर गांव वरपाल से तलवंडी नेपाला की ओर जा रहा था जिसके पीछे उसकी मां परमजीत कौर भी बैठी हुई थी और शिकायतकर्ता मुद्दई भी उसके पीछे-पीछे अपने साइकिल पर जा रहा था और जब शिकायतकर्ता का भाई और उसकी माता नहर के पुल के पास पहुंचे तो सामने की ओर से आ रहे घोड़े ट्रॉला आ रहा था जिस पर लोहे की प्लेटें और गाडर लदे हुए थे और ड्राइवर द्वारा लापरवाही और तेज रफ्तार के साथ घोड़ा ट्राला चलाने और पीछे देख नहर के पुल पर चढ़ाने के कारण लद्दी हुई लोहे की प्लेटें और गाडर उसके भाई और माता पर गिर पड़े जिससे कुलवंत सिंह और उसकी माता परमजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई । उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा इस हादसे को लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!