8 महीने पहले America गए पंजाबी युवक की मौ/त, माता-पिता का था इकलौता बेटा

Edited By Kamini,Updated: 26 Jun, 2025 04:31 PM

death of a punjabi youth in america

अमेरिका से दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है। 8 महीने पहले अमेरिका गए युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे परिवार में शौक की लहर दौड़ गई।

कपूरथला : अमेरिका से दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है। 8 महीने पहले अमेरिका गए युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे परिवार में शौक की लहर दौड़ गई।  जानकरी के मुताबिक, कपूरथला के भुलत्थ हलके के गांव तलवंडी पुरदल के एक युवक की अमेरिका में मौत हो गई है। मृतक की पहचान रणजीत सिंह (उम्र 27) पुत्र सतनाम सिंह के रूप में हुई है। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि, रणजीत सिंह 8 महीने पहले अमेरिका गया था, जहां उसे कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी ने घेर लिया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम पसरा है। मृतक युवक के पिता सतनाम सिंह ने बताया कि वह पिछले साल 25 मई को अमेरिका जाने के लिए घर से निकला था और 11 अक्टूबर को अमेरिका पहुंचा, जहां वह कैलिफोर्निया के एली (ओंटारियो) शहर में रहता था और कुछ महीने बाद उसे लाइलाज बीमारी कैंसर ने घेर लिया।

उसका इलाज फोंटाना के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उन्होंने बताया कि मेरा भतीजा हरदीप सिंह इंग्लैंड से अमेरिका आया था और उसकी देखभाल कर रहा था। ढाई महीने इलाज के बाद 25 जून की देर रात भतीजे ने फोन कर बताया कि रंजीत अब इस दुनिया में नहीं रहा। पिता ने कहा कि हमने कर्ज लेकर अपने इकलौते बेटे को विदेश अमेरिका भेजा था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!