कोरोना वायरस के 2 संदिग्ध मरीजों की मौत

Edited By Vatika,Updated: 03 Apr, 2020 08:29 AM

death of 2 suspected patients of corona virus

महानगर में कोरोना वायरस के 2 संदिग्ध मरीजों की मौत हो गई, दोनों मरीजों में एक 27 वर्षीय महिला तथा एक 40 वर्षीय पुरुष शामिल है जो सी.एम.सी. अस्पताल में दाखिल थे।

लुधियाना (सहगल): महानगर में कोरोना वायरस के 2 संदिग्ध मरीजों की मौत हो गई, दोनों मरीजों में एक 27 वर्षीय महिला तथा एक 40 वर्षीय पुरुष शामिल है जो सी.एम.सी. अस्पताल में दाखिल थे।

बताया जाता है कि दोनों मरीज पहले सिविल अस्पताल में गए थे, पर उनकी हालत को देखते हुए उन्हें सी.एम.सी. रैफर कर दिया गया। इनमें से एक मरीज की मौत रात को जबकि दूसरे की सुबह हुई बताई जाती है। चंडीगढ़ स्थित स्वास्थ्य सचिवालय में संपर्क करने पर पता चला कि दोनों के कोरोना वायरस के सैंपलों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। सिविल सर्जन डा. राजेश कुमार बग्गा ने बताया कि शाम तक दोनों की रिपोर्ट आने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!