मलोट के सिविल अस्पताल में बड़ा हादसा, डॉक्टर और मरीज पर गिरा छत का मलबा

Edited By Kalash,Updated: 25 Jul, 2026 05:31 PM

malout civil hospital doctor patient injured

मलोट के सरकारी सिविल अस्पताल में दोपहर करीब 11:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ओ.पी.डी. के दौरान एक डॉक्टर के कमरे की छत का प्लस्टर अचानक नीचे गिर गया।

मलोट (विकास): मलोट के सरकारी सिविल अस्पताल में दोपहर करीब 11:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ओ.पी.डी. के दौरान एक डॉक्टर के कमरे की छत का प्लस्टर अचानक नीचे गिर गया। इस हादसे में इलाज करा रहे एक वरिष्ठ नागरिक और डॉक्टर दोनों घायल हो गए।

सर्जन डॉ. विकास बंसल अपने कमरा नंबर 107 में मरीजों का चैकअप कर रहे थे। इसी दौरान छत का मलबा अचानक नीचे आ गिरा। मलबे की चपेट में आने से डॉ. बंसल की बांह पर चोट आई, जबकि इलाज करा रहे पटेल नगर निवासी भगवान दास (60 वर्ष) के सिर पर गंभीर चोट लगी। घटना के तुरंत बाद अस्पताल स्टाफ ने घायल मरीज को एमरजैंसी वार्ड में भर्ती कराया और डॉक्टर का भी प्राथमिक उपचार किया गया।

डॉ. विकास बंसल ने बताया कि वे बीते 9 सालों से इसी कमरे में बैठ रहे हैं और अस्पताल के कई कमरों में सीलन व जर्जर हालत की समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यदि छत का बड़ा हिस्सा गिरता तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। इस घटना के बाद अस्पताल की पुरानी और खस्ताहाल इमारत की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और मरीजों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरी इमारत की तुरंत जांच कराई जाए और मुरम्मत का काम जल्द से जल्द शुरू किया जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!