दोस्तों के साथ बाहर गया युवक इस हाल में लौटा घर, माता-पिता के पैरों तले खिसकी जमीन

Edited By Kalash,Updated: 23 Oct, 2024 05:35 PM

death in suspicious circumstances

युवक की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने है।

बटाला : एक युवक की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सेखवां के एस.आई. बलकार सिंह और ए.एस.आई. हैनरी ने बताया कि सागर पुत्र दिलबाग मसीह निवासी क्रिश्चन कॉलोनी नौशेहरा मझा सिंह बीते दिन अपने 2 दोस्तों के साथ घर से गया था और देर शाम उसके दो उसे नौशहरा माझा सिंह स्थित अस्पताल में छोड़कर मौके से भाग गए।

एस.आई ने आगे बताया कि उक्त युवक के शरीर पर कई चोटें होने के कारण अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा उक्त युवक इलाज किया जा रहा था, किन्तु घावों की ताब न सहते हुए उक्त युवक की उपचार दौरान मौत हो गई। एस.आई. बलकार सिंह ने बताया कि उक्त मामले संबंधी कार्रवाई करते हुए संबंधित दोनों युवकों के खिलाफ बनती धारा के तहत मृतक सागर के पिता के बयान पर थाना सेखवां में केस दर्ज कर दिया गया है। वहीं दोस्तों संग बाहर गए बेटे का शव देख परिवार में मातम छाया हुआ है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!