Edited By Urmila,Updated: 19 Jun, 2026 11:46 AM

न्यूयॉर्क घूमने गए एक भारतीय टूरिस्ट परिवार के साथ बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, भारतीय टूरिस्ट परिवार न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में घूमने निकला था।
न्यूयॉर्क/पठानकोट : न्यूयॉर्क घूमने गए एक भारतीय टूरिस्ट परिवार के साथ बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, भारतीय टूरिस्ट परिवार न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में घूमने निकला था। इस दौरान एक घोड़ा उनकी बग्गी लेकर भाग रहा था, जिससे बग्गी पर सवार पठानकोट के इंदिरा कॉलोनी का 18 साल का युवक गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
युवक की पहचान 18 साल के रोमंच महाजन के रूप में हुई है। रोमंच चार दिन पहले अपने परिवार के साथ पहली बार पठानकोट से न्यूयॉर्क आया था। यह दर्दनाक हादसा तब हुआ जब परिवार सेंट्रल पार्क में बग्गी की सवारी का आनंद ले रहा था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here