चोरों के हौसले बुलंद, घर के बाहर खड़े ट्रकों से बैटरियां चोरी

Edited By Kalash,Updated: 14 Jun, 2026 11:29 AM

batteries stolen from truck

गुरदासपुर से दौरागला रोड पर स्थित अड्डा मगरमूदियां में चोरों के हौसले बुलंद नजर हैं।

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर से दौरागला रोड पर स्थित अड्डा मगरमूदियां में चोरों के हौसले बुलंद नजर हैं। ताजा मामले में अज्ञात चोरों ने घर के बाहर खड़े दो ट्रकों से चार बैटरियां चोरी कर ली और फरार हो गए। इस घटना से इलाके के लोगों में चिंता का माहौल है।

जानकारी देते हुए प्रीत जेसीबी के मालिक मनप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने दो ट्रक घर के बाहर खड़े किए थे। सुबह जब उन्होंने ट्रकों को चेक किया तो उनमें से चार बैटरी गायब मिलीं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी चोरों ने एक बार ऐसी ही चोरी की घटना को अंजाम दिया था और अब दूसरी बार फिर चोरी होने से उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ है।

मनप्रीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में दौरागला पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इलाके के लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रात में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!