जालंधर से बड़ी खबर: कांग्रेसी पार्षद के भतीजे पर हुआ जानलेवा हमला

Edited By Sunita sarangal,Updated: 30 Nov, 2022 12:42 PM

deadly attack on nephew of congress councilor

जालंधर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब केसरी को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेसी पार्षद के भतीजे पर जानलेवा हमला हुआ है।

जालंधर: जालंधर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब केसरी को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेसी पार्षद के भतीजे पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार वॉर्ड नं. 37 की कांग्रेसी पार्षद कमलेश ग्रोवर के भतीजे पर जानलेवा हमला हुआ है। पार्षद पुत्र अनमोल ग्रोवर के चचेरे भाई राहुल ग्रोवर का रात को किसी बात को लेकर विवाद छिड़ गया था। इसके बाद सुबह कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने राहुल पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान उनके सिर पर गहरी चोट लगी और वह गंभीर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पंजाब केसरी को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमला करने वाले पड़ोसी ही बताए जा रहे हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!