बंद कमरे में इस हालत में मिली युवक की लाश, दो साल पहले ही हुआ था विवाह

Edited By Tania pathak,Updated: 24 Feb, 2021 01:18 PM

dead body of a young man found in a closed room

मृतक की पहचान विनय कुमार के रूप में हुई है। घटना का पता शाम करीब 5.30 बजे चला...

लुधियाना: जस्सियां रोड के प्रेम नगर इलाके मे मंगलवार को 25 वर्षीय एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान विनय कुमार के रूप में हुई है। घटना का पता शाम करीब 5.30 बजे चला, जब विनय की माता अनीता व छोटा भाई शंकर उसे खोजते हुए उसके घर आए, जहां वह किराए पर रहता था। तमाम कोशिशों के बाद जब अंदर से कोई हलचल नहीं हुई तो शंकर ने दरवाजा तोड़ दिया। विनय खिड़की की ग्रिल से बंधे कपड़े के सहारे लटक रहा था। उन्‍होंने विनय को फंदे से उतार कर अस्‍पताल पहुंचाया, जहां डाक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शंकर ने बताया कि करीब 2 साल पहले विनय का विवाह खजूर चौक की रहने वाली गंगा से हुआ था, जोकि मूल रूप से फैजाबाद की है। करीब डेढ़ महीने पहले एक रात को शराब पीने को लेकर भाभी से तीखी नोक-झोंक हुई और अगली सुबह भाभी अपना सामान व दस्‍तावेज उठाकर मायके चली गई। थाना प्रभारी इंस्‍पैक्‍टर गोपाल कृष्‍ण ने बताया कि शव का पंचनामा करके उसे पोस्‍टमार्टम के लिए सिविल अस्‍पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक के परिवार वालों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!