Jalandhar-Chintpurni मार्ग पर मिला लड़का-लड़की का श'व, हालत देख हैरान रह गई पुलिस

Edited By Radhika Salwan,Updated: 18 Aug, 2024 07:29 PM

dead bodies of a boy and a girl were found

होशियारपुर-चिंतपूर्णी मार्ग पर चौहाल गांव के पास घने जंगल से एक लड़के और एक लड़की के शव बरामद किए गए हैं।

होशियारपुर- होशियारपुर-चिंतपूर्णी मार्ग पर चौहाल गांव के पास घने जंगल से एक लड़के और एक लड़की के शव बरामद किए गए हैं। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर के पुलिस पदाधिकारी एवं एसपी सरबजीत सिंह बाहिया, डीएसपी सिटी दीप अमन सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। लड़के-लड़कियों के शव की हालत देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।

मृतकों की पहचान संदीप तिवारी पुत्र हरीश चंद्र तिवारी निवासी जालंधर और पूजा के रूप में हुई है। दोनों मृतक जालंधर के रहने वाले हैं, जहां उनके शव बरामद हुए हैं वह घना जंगल है और वे दोनों यहां कैसे पहुंचे, पुलिस इसकी जांच कर रही है। मीडिया से बातचीत के दौरान एसपी सरबजीत सिंह बाहिया ने कहा कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों ने यह कदम क्यों उठाया है, इस बारे में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!