हाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 बोर पिस्तौल समेत एक काबू

Edited By Kamini,Updated: 08 Jun, 2026 03:29 PM

one person arrested with 32 bore pistol

हाजीपुर पुलिस ने एस.एस.पी. होशियारपुर संदीप कुमार मलिक और डी.एस.पी. मुकेरियां नछत्तर सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत एक व्यक्ति को अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

हाजीपुर (जोशी): हाजीपुर पुलिस ने एस.एस.पी. होशियारपुर संदीप कुमार मलिक और डी.एस.पी. मुकेरियां नछत्तर सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत एक व्यक्ति को अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। 

एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर अमरजीत कौर ने बताया कि हाजीपुर पुलिस को एक खास मुखबिर ने सूचना दी कि अमृतपाल सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह, निवासी ललोता के पास एक 32 बोर का मैगजीन वाला पिस्तौल है। यदि उसके घर पर तुरंत छापेमारी की जाए तो उसे हथियार सहित काबू किया जा सकता है। सूचना पक्की और विश्वसनीय होने पर ए.एस.आई. रविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गांव ललोता में उसके घर पर छापेमारी की। 

मौके पर मौजूद अमृतपाल सिंह की जब तलाशी ली गई, तो उस के डब से एक 32 बोर का पिस्तौल बरामद हुआ।पुलिस ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ हाजीपुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एस.एच.ओ. अमरजीत कौर ने बताया कि अमृतपाल सिंह को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि पूछताछ के दौरान यह पता लगाया जा सके कि वह यह हथियार कहां से लाया था और इसके पीछे कौन-से अन्य लोग शामिल हैं। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि इलाके में कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!