मोहाली के DC गिरीश दियालन कोरोना Positive, Twitter पर दी जानकारी

Edited By Vatika,Updated: 21 Dec, 2020 12:06 PM

dc girish dayalan corona positive of mohali

ट्राईसिटी में रविवार को कोरोना से 5 लोगों की मौत हुई है। इनमें दो लोग चंडीगढ़ और 3 लोग मोहाली से थे।

चंडीगढ़(पाल) : मोहाली के डीसी गिरीश दियालन की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने उन लोगों से भी जांच करवाने की अपील की है, जो पिछले 3-4 दिन में उनसे मिले हैं। वहीं ट्राईसिटी में रविवार को कोरोना से 5 लोगों की मौत हुई है। इनमें दो लोग चंडीगढ़ और 3 लोग मोहाली से थे। वहीं नए केसों की संख्या मेें कुछ कमी दर्ज की गई है। ट्राईसिटी में 119 नए केस मिले हैं। पंचकूला में सबसे ज्यादा 55, मोहाली में 35 और चंडीगढ़ में 29 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। रविवार को चंडीगढ़ के 29 मरीजों में 18 पुरुष और 11 महिलाएं हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 19073 हो गई है। 



84 मरीज डिस्चार्ज 
पिछले 24 घंटे में 530 लोगों की टैस्टिंग हुई है। 84 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 437 रह गई है। चंडीगढ़ में जिन दो मरीजों की मौत हुई है, उनमें मनीमाजरा से 50 साल का पुरुष और डड्डूमाजरा से 54 साल का पुरुष शामिल है। मनीमाजरा निवासी को कोविड के साथ ही किडनी की पुरानी बीमारी थी। साथ ही वह एल्कोहलिक भी था। वहीं डड्डूमाजरा निवासी की मौत पी.जी.आई. में हुई है। मरीज को सांस लेने में भी परेशानी थी। अब तक चंडीगढ़ में 308 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!