NIA का बड़ा Action, खतरनाक गैंगस्टर का साथी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, जल्द लाया जाएगा पंजाब

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Oct, 2024 06:32 PM

dangerous gangster s associate arrested from delhi airport

खतरनाक गैंगस्टर व खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख अर्श डल्ला के गुर्गे बलजीत मौड़ को एनआईए की टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है, जिस पर बठिंडा में कई मामले दर्ज है।

बठिंडा (विजय): खतरनाक गैंगस्टर व खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख अर्श डल्ला के गुर्गे बलजीत मौड़ को एनआईए की टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है, जिस पर बठिंडा में कई मामले दर्ज है। 

इस संबंधी एसएसपी बठिंडा अमनीत कौंडल ने बताया कि बलजीत मौड़ कई मामलों में पुलिस को वांछित है। उस पर फिरौती के साथ-साथ मौड़ मंडी में सुनियार की दुकान पर फायरिंग करने का भी मामला दर्ज है। वह अर्श डल्ला के साथ काम करता है जबकि उसका भाई हैरी मौड़ पहले ही हत्या व फिरौती के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। गौर है कि संदीप अंबिया की हत्या के मामले में पुलिस ने हैरी मौड़ को गिरफ्तार किया था। बलजीत मौड़ पर देशद्रोह का भी मामला दर्ज है। थाना सिविल लाइन बठिंडा में अवैध हथियार, थाना थर्मल में फिरौती, थाना मौड़ में इरादा कत्ल व फिरौती के कई मामले बलजीत मौड़ पर दर्ज हैं। फिलहाल बलजीत मौड़ एनआईए की हिरासत में है, जिसकी पूछताछ चल रही है, उसके बाद बठिंडा पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!