Punjab : इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन! कैमरे में कैद हुई खौफनाक तस्वीरें

Edited By Urmila,Updated: 17 Apr, 2026 11:16 AM

danger looms over powercom employees

हमेशा से विवादों के घेरे में रहने वाली पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन की मॉडल टाऊन डिवीजन एक बार फिर से सुर्खियों में छाई हुई है।

लुधियाना (खुराना): हमेशा से विवादों के घेरे में रहने वाली पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन की मॉडल टाऊन डिवीजन एक बार फिर से सुर्खियों में छाई हुई है। ताजा मामला अधिकारियों द्वारा पावर कॉम विभाग में काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों की जान को दाव पर लगाने जैसे गंभीर मुद्दे के साथ जुड़ा हुआ है जिसमें एक छोटी-सी लापरवाही किसी कर्मचारी के हंसते-खेलते परिवार को मातम के गमगीन माहौल में बदल सकती है।

पंजाब केसरी के छाया कार द्वारा कैमरे में कैद की गई खौफनाक तस्वीरें इस सच्चाई को बयां कर रही है कि पावर कॉम विभाग के उच्च अधिकारी अपनी ड्यूटी को कितनी संजीदगी और ईमानदारी के साथ निभा रहे हैं और अधिकारी विभाग में काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों की जानमाल की किस कदर परवाह करते हैं।

असल में मॉडल टाऊन इलाके में लायलपुर स्वीट्स के ठीक सामने पड़ती मुख्य सड़क पर कई फुट की ऊंचाई पर लगे बिजली के खंभे पर चढ़ा कर्मचारी बिना सेफ्टी बैल्ट, हैलमेट और बिना किसी सुरक्षा के बिजली का काम कर रहा है जोकि किसी भी समय किसी जानलेवा हादसे का शिकार हो सकता है, जोकि न केवल कर्मचारी की जिंदगी को खतरे में डालने का गंभीर मामला है बल्कि पावर कॉम विभाग द्वारा जारी किए गए नियमों और शर्तों की धज्जियां उड़ाने का भी संगीन मुद्दा है।

पूरे सिस्टम को मुंह चिढ़ा रहे हैं अधिकारी : अरविंद शर्मा

समाजसेवी और आर.टी.आई. एक्टिविस्ट अरविंद शर्मा ने आरोप लगाए हैं कि पावर कॉम विभाग के अधिकारी पूरे सिस्टम को ही मुंह चढ़ा रहे हैं क्योंकि कई फुट ऊंचाई पर कर्मचारी बिना किसी सुरक्षा तंत्र के काम कर रहे हैं जिसके कारण किसी भी समय दर्दनाक हादसा घटित हो सकता है। वहीं काम करने के दौरान पावर को विभाग द्वारा सड़क से गुजरने वाले आम नागरिकों और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए भी किसी तरह के बैरिकेट्स नहीं लगाई गए हैं जोकि विभाग की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है।

क्या कहते हैं एक्सियन मॉडल टाऊन

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन की मॉडल टाऊन डिवीजन में तैनात एक्सियन तरसेम लाल बैंस ने अपने ही अधिकार क्षेत्र में बिना सेफ्टी बेल्ट लगा कर खतरनाक तरीके से काम कर रहे कर्मचारियों के बारे में अंजानापन दिखाते हुए कहा कि वह इस बात की जांच करेंगे कि किस ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों की जान को जोखिम में डाला जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!