Pics: सनी हिंदुस्तानी की आवाज का मुरीद है ये जोड़ा, घर की हालत देख जर्मनी से भेजे पैसे

Edited By Vaneet,Updated: 09 Jan, 2020 03:33 PM

couple sent money from germany to decorate sunny hindustani house

इंडियन आइडल एक ऐसा रियलिटी शो है जो किसी की भी जिंदगी को बदल सकता है। ....

बठिंडा/चंडीगढ़: इंडियन आइडल एक ऐसा रियलिटी शो है जो किसी की भी जिंदगी को बदल सकता है। इसका जीता जागता उदाहरण है सनी हिंदुस्तानी जो इस बार इंडियन आइडल में जमकर छाए हुए हैं। वो नुसरत फतह अली खान की कव्वालियों को बड़ी ही खुबसूरती से गाते हैं। सनी की आवाज की मुरीद बड़ी-बड़ी हस्तियां भी हैं। सिल्वर स्क्रीन से हटकर सनी के घर की हालत बेहद दयनीय है। सनी के घर की हालत देख सात समंदर पार से एक दंपति ने मदद भेजी है। जिसके बाद घर को संवारने का काम शुरू हो गया है। 

Image result for सनी हिंदुस्तानी जूते पॉलिश

एन.आर.आई. दंपति ने जर्मनी से भेजी मदद 
इंडियन आइडल प्रतिभागी सनी हिंदुस्तानी के घर को संवारने का बीड़ा एक एन.आर.आई. दंपति ने उठाया है। एन.आर.आई. शारदा शुक्ला निवासी जर्मनी ने उनका खाता नंबर लेकर दो दिन पहले हीअपने पति के साथ मिलकर एक लाख रुपए सनी के परिवार को भेजे हैं। दंपति ने उनसे वादा किया कि सनी के घर को अच्छा बनाने के लिए जितना भी खर्च आएगा, वह करेंगे। बुधवार को सन्नी के घर को ठीक करने का कार्य शुरू हो गया है। 

मदद के बाद घर को संवारने का काम शुरू।

सनी के मामा ने यू ट्यूब पर बनाया स्टार वैब चैनल 
सनी के मामा विजय ने बताया कि जब उसका भांजा सनी इंडियन आइडल में गया तो उसके सपोर्ट के लिए सनी स्टार वेब चैनल यू ट्यूब पर बनाया। वह लगातार अपने भांजे के वीडियो इसी चैनल पर अपलोड करते थे। उन्होंने बताया कि करीब चार दिन पहले जर्मनी निवासी शारदा शुक्ला ने उनके वेब चैनल के जरिए संपर्क किया। इसी के बाद दंपति को सनी के घर की हालात के बारे में पता चला। 

सनी के घर में बने बाथरूम और शौचालय की हालत

सनी को फिल्म ‘पंगा’ में मिला एक गाना
सनी हिंदुस्तानी अपनी शानदार आवाज व संघर्ष को लेकर चर्चा में रहे। उन्होंने हाल ही में आने वाली फिल्म ‘पंगा’ का एक गाना भी गाया है। फिल्म में अभिनेत्री कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया। इंडियन आइडल के आगामी एपिसोड में इस गाने को पेश किया जाएगा। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर शंकर महादेवन सनी की आवाज के कायल हैं। 

Image result for सनी हिंदुस्तानी जूते पॉलिश

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!