नवांशहर में कोरोना के 12 नए पॉजीटिव केस आए सामने

Edited By Mohit,Updated: 28 Jun, 2020 06:53 PM

coronavirus 12 positive case

पंजाब में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। एक तरफ जहां रोज कोरोना के कारण लोग मर रहे हैं, वहीं..............

नवांशहर (त्रिपाठी): पंजाब में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। एक तरफ जहां रोज कोरोना के कारण लोग मर रहे हैं, वहीं पॉजीटिव केसों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है। ताजा मामले में नवांशहर में कोरोना वायरस के 12 पॉजीटिव केस पाए गए हैं। 

मिली जानकारी अनुसार जिले में आज विदेश से आए 9 व्यक्तियों और दूसरे राज्यों से आए तीन व्यक्तियों सहित 12 के कोविड-19 के टेस्ट पॉजीटिव पाए गए हैं, जबकि गुरु नानक मिशन अस्पताल ढाहां कलेरां के आईसोलेशन वार्ड से आज 5 मरीजों को छुट्टी देकर घरों में एकांतवास कर दिया है। 

सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर प्रशाद भाटिया ने बताया कि आज पॉजीटिव पाए गए व्यक्तियों में 9 को के.सी. कॉलेज एकांतवास किया हुआ था जबकि दिल्ली से आए दो व्यक्तियों और एक बाहर से आए व्यक्ति भी एकांतवास किए हुए थे। उन्होंने बताया कि 5 मरीजों को छुट्टी देने और 12 नए केस आने के बाद जिले में एक्टिव केसों की संख्या 19 हो गई है। 

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 9643 नमूने लिए गए हैं, जिनमें से 9019 नमूने नैगेटिव पाए गए हैं। इसके अलावा जिले में पॉजीटिव मामलों की कुल संख्या 142 हो गई है जबकि 22 केस जिले से बाहरी हैं। उन्होंने बताया कि 230 नए नमूने लिए गए हैं जबकि पहले भेजे नमूनों में से 191 रिपोर्ट्स का इंतजार है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!