फिरोजपुर में कोरोना से 2 महिलाओं की मौत, इतने लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Edited By Sunita sarangal,Updated: 12 May, 2021 06:21 PM

corona virus in ferozepur

जिला फिरोजपुर में आज 2 महिलाओं की कोरोना से मौत हो गई है। मृतक महिलाएं फिरोजपुर अर्बन और ब्लॉक.........

फिरोजपुर(कुमार): जिला फिरोजपुर में आज 2 महिलाओं की कोरोना से मौत हो गई है। मृतक महिलाएं फिरोजपुर अर्बन और ब्लॉक ममदोट की रहने वाली थी, जिनमें से एक की उम्र 55 और दूसरी की उम्र 60 वर्ष थी। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 280 तक पहुंच गया है।

आज जिले में 149 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है,जबकि 82 संक्रमित ठीक हुए हैं। इस समय जिले में 1588 संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है। सिविल सर्जन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले में 9518 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिनमें से 7650 अब तक ठीक हो चुके हैं। जिन लोगों की आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें से कई लोग विकास विहार, रेलवे डबल स्टोरी, रेलवे कॉलोनी,  बाजार नंबर 3 फिरोजपुर छावनी,  दिल्ली गेट, विकास विहार फेस-1, हाके वाला, तलवंडी भाई, गुरुहरसहाय और मोहन के हिठाड़ आदि के रहने वाले हैं।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!