दर्दनाक हादसा  : बेकाबू कार के पेड़ से टकराने से 1 की मौत, 2 घायल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 31 Jul, 2026 12:29 AM

tragic accident 1 dead 2 injured after out of control car hits tree

जिला मोगा में दर्दनाक सड़क हादसे में 1 की मौत तथा 2 लोगों के घायल होने की सूचना है।

मोगा (आजाद) : जिला मोगा में दर्दनाक सड़क हादसे में 1 की मौत तथा 2 लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि थाना धर्मकोट के अधीन पड़ते गांव बाजेके के पास एक होंडा सिटी कार के बेकाबू होकर पेड़ के साथ टकराने के कारण गुरजंट सिंह (34) उसकी पत्नी स्वर्णजीत कौर तथा उसके रिश्तेदार रवि के बुरी तरह घायल होने का पता लगा है, जिनको मोगा के एक प्राइवेट अस्पताल में लाया गया, जहां डाक्टरों ने गुरजंट सिंह को मृतक करार दे दिया जबकि स्वर्णजीत कौर तथा रवि उपचाराधीन हैं।

जांच अधिकारी कुलजीत सिंह सहोता ने कहा कि मृतक के बेटे हरपाल सिंह के बयानों पर अ.ध. 194 के तहत कार्रवाई करने के बाद लाश को सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के हवाले किया गया।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!