अध्यापकों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, 2 स्कूल किए बंद

Edited By Tania pathak,Updated: 28 Oct, 2020 12:50 PM

corona report of teachers came positive

लॉकडाउन के बाद 19 अक्तूबर को पंजाब में स्कूल खोलने का फैसला लिया गया था और करीब 6 महीनों बाद...

फाजिल्का (सुनील नागपाल): फाजिल्का के दो सरकारी स्कूल में अध्यापक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। जिसके चलते फाजिल्का के खुईखेड़ा सेकंडरी और चक्क जानीसर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों को छुट्टी कर दी गई है और सेहत विभाग को सूचित कर दिया गया है। 

लॉकडाउन के बाद 19 अक्तूबर को पंजाब में स्कूल खोलने का फैसला लिया गया था और करीब 6 महीनों बाद स्कूल खोले गए थे। स्कूलों में कोरोना से बचने के पूरे प्रबंध किए गए हैं। फिलहाल फाजिल्का के दो सरकारी स्कूल फिर से बंद कर दिए गए हैं। इन स्कूलों को दोबारा कब खोला जाएगा इस बारे में फैसला बाद में होगा परन्तु बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए इन दो स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!