Punjab में फिर से पैर पसार रहा Corona, अब इस जिले से 2 Positive आए सामने

Edited By Kamini,Updated: 06 Jun, 2025 06:18 PM

corona is spreading again in punjab

पंजाब में कोरोना धीरे-धीरे पैर पसार रहा है। पंजाब में फिर 2 और मरीज सामने आए हैं।

पंजाब डेस्क : पंजाब में कोरोना धीरे-धीरे पैर पसार रहा है। पंजाब में फिर 2 और मरीज सामने आए हैं। इस बार ये मामले मानसा से सामने आए हैं। मानसा के सिविल सर्जन डाक्टर अरविंद पाल सिंह ने बताया कि गत 4 जून को अस्पताल में 6 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 2 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से एक मरीज 16 वर्षीय मानसी निवासी और दूसरा मरीज उत्तर प्रदेश के बरेली का है।

वहीं बरेली निवासी दूसरी मरीज रिपोर्ट आने से पहले ही अस्पताल से फरार हो गया, जिसकी सूचना  पंजाब स्टेट हेड क्वार्टर और यूपी सरकार को दे दी गई है।  सिविल अस्पताल मानसा, बुढलाडा और सरदूलगढ़ में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं और मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही मानसा के अस्पतालों में फ्लू कॉर्नर भी स्थापित किए गए हैं। स्वास्थ्य ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!