संगरूर में फिर सामने आए कोरोना के मामले, इतने लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Edited By Kamini,Updated: 04 Jan, 2022 08:19 PM

corona cases surfaced again in sangrur so many people report positive

संगरूर जिले में आज कोरोना के 10 नए मामले सामने आए। उल्लेखनीय है कि कभी संगरूर जिला पूरी तरह से कोरोना मुक्त था लेकिन अब पिछले कुछ दिनों से कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में जहां 4 कोरोना मरीज स्वस्थ...

संगरूर (विजय कुमार सिंगला): संगरूर जिले में आज कोरोना के 10 नए मामले सामने आए। उल्लेखनीय है कि कभी संगरूर जिला पूरी तरह से कोरोना मुक्त था लेकिन अब पिछले कुछ दिनों से कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में जहां 4 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं, वहीं स्वास्थ्य ब्लाक संगरूर से जुड़े 10 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। नतीजतन जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 22 हो गई है।

दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के कच्चे व नियमित कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे आम जनता में कोरोना के मामले बढ़ने को लेकर चिंता बढ़ गई है। संगरूर जिले में अब तक 15800 मामले दर्ज किए गए हैं और 14902 कोरोना मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं जबकि अब तक 876 मरीजों की मौत हो चुकी है. उपायुक्त संगरूर रामवीर ने भी कोरोना को देखते हुए सरकार के निर्देश पर पाबंदियां और नए नियम लागू किए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!