लुधियाना में कोरोना ब्लास्ट, 2 की मौत, हैल्थ वर्कर्ज सहित इतने नए केस

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Jan, 2022 07:19 PM

corona blast in ludhiana 2 deaths so many new cases including health workers

जिले में ओमीक्रोन के आगमन के साथ 229 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

लुधियाना (सहगल) : जिले में ओमीक्रोन के आगमन के साथ 229 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। ओमीक्रोन से संक्रमित 3 मरीज सामने आए हैं। ये मरीज 28 दिसंबर को इंगलैंड और फ्रांस से आए थे। इनकी जिनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट सिविल सर्जन कार्यालय को आज प्राप्त हुई, जिनमें इन्हें पॉजिटिव पाया गया। इनमें से 2 मरीज रायकोट के रहने वाले हैं, जबकि एक अगर नगर का रहने वाला है। इसके अलावा स्थानीय अस्पतालों में 229 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इनमें से 203 जिले के रहने वाले हैं, जबकि 26 दूसरे जिलों व राज्यों से संबंधित हैं। 

उल्लेखनीय है कि कम सैंपलिंग के बावजूद कोरोना के मामले आज फिर लगभग दुगने होकर सामने आए हैं। आज सामने आए मरीजों में तीन अंतर्राष्ट्रीय पैसेंजर जिनमें से दो इंग्लैंड तथा एक कैनेडा से वापस आया है। इसके इलावा 11 हैल्थ केयर वर्कर तथा एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार स्थानीय अस्पतालों में 2 मरीजों की आज कोरोना से मौत हो गई। इनमें से एक बरनाला के रहने वाला है जबकि दूसरा फरीदकोट से संबंधित है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 490 हो गई है, जबकि अस्पताल में 68 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 22 जिले के रहने वाले हैं जबकि 46 दूसरे जिलों आदि से संबंधित हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!